ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को नाला प्रखंड के महुलबना पंचायत अंतर्गत पुनसिया बाउरी टोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वार्ड सदस्य प्रियंका बाउरी ने की। इस दौरान पीएलवी सह अधिकार मित्र यदुनाथ सिंह एवं अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता अभियान, बाल विवाह की रोकथाम, नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटना एवं हिट एंड रन मामलों में मुआवजा, लैंगिक समानता तथा दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण-पत्र और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.