लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में चल रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत अंतर्गत मेरले गांव के विभिन्न टोलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। पीएलवी शाहिद हुसैन, निशा कुमारी और कलिंदर उरांव ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। पीएलवी कलिंदर उरांव ने निःशुल्क कानूनी सहायता, ज्ञान और शिक्षा सहायता और पहुंच योजना और नालसा डॉन योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और साइबर हे...