जहानाबाद, मार्च 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अग्निकांडों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए झुग्गी झोपडी वाले इलाकों जैसे वासीलपुर, अहियापुर, सकरी, दोना छपरा एवं भदासी नूरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि की उपस्थिति में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, शिल्पा कुमार, सब ऑफिसर रितेश कुमार, सब ऑफिसर कौशल किशोर, प्रधान अग्निक प्रिति प्रिया, इमरान हुसैन तथा अन्य अग्निशमन कर्मियों मैं रैली निकाल लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। खलिहान में अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक बातें, बिजली उपकरण की आग से सुरक्षा एवं बचाव के महत्वपूर्ण उपाय, गैस सिलेंडर की आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में बताते हुये रैली का आयोजन किया गया। फोटो- 10 मार्च अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.