गुड़गांव, मई 19 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद ने अपने 13 गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को पेंटिंग के माध्यम से जन संदेश देना अभियान शुरू किया है। गांवों की सार्वजनिक दीवार, आम रास्ते व सड़को के साथ दीवारों पर जल संरक्षण, शिक्षा प्राप्ती, पेड़ों की कटाई न करने, पौधे लगाना, प्रदूषण को बढ़ावा न देना, प्लास्टिक की उपयोग न करना और गर्मी के मौसम में जल की बर्बादी को जीरो करने के प्रति जागरुक किया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से 13 गांवों में जागरुकता अभियान शुरू किया है। परिषद ने गांवों में पेंटिंग और चित्रकला के माध्यम से ग्रामीणों को जन संदेश का अभियान शुरु किया है। गांवों के सार्वजनिक स्थानों से लेकर आम रास्ते, सड़क और चौक-चौराहों पर पेंटिंग की जा रही है। इस पेंटिंग से जहां गांवों की सुन्दरता बढ़ेगी। वहीं लोगों को अपने जीवन में बदलाव, पर्यावरण को द...