कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंगलों के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती वनपोक जंगल में वन विभाग के सौजन्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जंगल के मध्य निर्मित वेदी पर ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा वनों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जंगल केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.