महाराजगंज, जनवरी 16 -- कटहरी। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा गुरली रमगढ़वा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शपथ लिया कि वे अपने पड़ोस में किसी भी समुदाय की बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उसकी सूचना पंचायत और सरकार को दी जाएगी। उपस्थित ग्रामीणों ने यह भी संकल्प लिया कि वे सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस मौके पर ग्राम सचिव पवन कुमार मद्धेशिया, ग्राम प्रधान रामचंद्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल, बबलू चौरसिया, हरि यादव, संतोष कुशवाहा, सोनू पासवान, गोवरी, संजय, राममूरत, रामनाथ, आदित्य आदि ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.