ग्रामीणों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक
रिषिकेष, मई 17 -- ऑल इंडिया डेंटल सर्जन एंड स्टूडेंट एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर कैंप का लाभ उठाया। रविवार को रामनगर डांडा, थानो स्थित हाट बाजार में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में लोगों को दांतों की जांच एवं परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों को दांतों की देखभाल, साफ-सफाई और मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को अपनी खराब खानपान की आदतों में सुधार करना चाहिए। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.