रांची, मार्च 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में गरीब और ग्रामीण लोगों को दवाओं के सही दाम के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। जानकारी के अभाव में उन्हें न सिर्फ दवाओं के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं, बल्कि उन्हें जन औषधि केंद्रों पर ब्रांडेड दवाओं से आधी से भी कम कीमत पर सस्ती दवाएं मिल जाएंगी, इसकी जानकारी भी नहीं होती। अपर मुख्य सचिव सोमवार को आईएमए सभागार में दवाओं के सही मूल्य को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि फार्मेसी के छात्र-छात्राओं और केमिस्ट-ड्रगिस्ट संगठनों के सहयोग से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक बनाया जा सकता है। झारखंड स्टेट फार्मास्यूटिकल प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट...