रामनगर, जनवरी 28 -- रामनगर। ग्राम हिम्मतपुर गैबुआ में राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने ग्रामीणों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रासंगिकता व उसके लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य किसानों के खेतों में उगाई जा रही फसलों का सटीक व वास्तविक समय में डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। राजस्व उप निरीक्षक घिल्डियाल ने कहा कि परंपरागत मैन्युअल गिरदावरी प्रणाली के स्थान पर अब मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल सर्वे प्रणाली लागू की जा रही है। इससे फसल संबंधी डेटा अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.