बरेली, मई 13 -- नवाबगंज। एक महिला गांव के लोगों से आए दिन झगड़ा कर ग्रामीणों पर झूठे मुकदमें फंसा उनसे रुपए ऐंठती है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। भूड़ा नगरिया गांव के लोगों का आरोप है कि गांव की महिला गांव के लोगों से झगड़ा करती रहती है। अगर कोई व्यक्ति उसे समझाने का प्रयास करता है। वह ग्रामीणों पर मुकदमा लिखाने के लिए अधिकारियों को झूठी तहरीरें देती रहती है। वह ग्रामीणों को झूठे मुकदमें में फंसाने के बाद फैसले के नाम पर उससे रुपए ऐंठती है। जिससे नाराज गांव के विकास गंगवार अमित कुमार, सुमित कुमार, प्रवेश कुमार आदि ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...