साहिबगंज, जुलाई 28 -- पतना। रांगा सीएचसी में मंगलवार को सीएस डॉ रामदेव पासवान के निर्देश पर सहियाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी डॉ मुकुंद कुमार ने की। इस क्रम में डॉ मुकुंद कुमार ने कालाजार, डेंगू, मलेरिया, परिवार नियोजन सहित अन्य बीमारी के संबंध में सहियाओं को जानकारी दी। सहियाओं को अपने क्षेत्र में विभिन्न बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिये। मौके पर डॉ दीपक कुमार, मधुसुधन महतो, बीटीटी कृपा सिंधु रजक, सलखान सोरेन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...