ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देगा न्याय रथ
नैनीताल, अगस्त 27 -- नैनीताल, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत जोशी ने जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर सौंड गांव के लिए रवाना किया।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत पैरालीगल वालंटियर घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क करेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.