ग्रामीणों को आर्थिक स्वावलंबन के लिए दिया प्रशिक्षण
भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती की ओर से ईश्वरनगर और शाहकुंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्वावलंबन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख सह अखिल भारतीय आर्थिक स्वावलंबन प्रमुख लक्ष्मण पात्र ने संबोधित किया। प्रतिभागियों को दैनिक उपयोग की दस वस्तुओं का कम लागत में निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, सुनेगा देवी, अनिता कुमारी, विभाग संयोजक ओम कुमार, विजय प्रजापति, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.