ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित आपदा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों एवं उपस्थित कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों आदि को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी, आंधी-तूफान तथा अन्य आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पंवार ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से कार्य करना चाहिए। समय पर लिया गया सही निर्णय जनहानि और दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोक सकता है। इस अवसर पर टीम द्वारा प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने की प्रक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग तथा आपातकालीन सेवाओं से त्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.