गोपालगंज, फरवरी 28 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के भुसाव चौक पर शनिवार को सेंट्रल बैंक के नए ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक सुभाष सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसपी खुलने से आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब खाता खोलने, पैसे की निकासी और अन्य बैंकिंग कार्य स्थानीय स्तर पर ही आसानी से किए जा सकेंगे। समारोह में पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भरत सिंह, ओम प्रकाश राय, सतेंद्र सिंह, आशा नारायण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.