नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने वाली है। ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील या फिर जिला मुख्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उन्हीं के गांव पर ही हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपालों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ग्राम चौपाल की पूर्व की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसे और बेहतर बनाते हुए प्रभावशाली बनाया जाए, जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। राज्य सरकार ने ग्रामीण लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रत्येक ब्लाकों में हर शुक्रवार को विकास खंडों में ग्राम चौपाल लगाने की व्यवस्था की है। यह शिकायतें लगातार मिल रही हैं कि ग्राम चौपालों के आयो...