रायबरेली, अगस्त 30 -- रायबरेली संवाददाता। ग्रामीण अंचलों के होनहारों को अब गांव में ही डिजिटल के साथ ही मैनुअल लाइब्रेरी की सुविधा मिल गई है। सरकार की पहल अब धरातल पर उतर गयी है। 178 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 160 में रीडिंग रूम चलने लगे हैं। जो काम इनमें बचा है उसे भी साथ ही कराया जा रहा है लेकिन युवाओं, बच्चों के साथ बुजुर्गों को सुविधा मिलने लगी है। सरकार की पहल धरातल पर उतरी तो युवाओं के चेहरे में पर मुस्कान आ गयी। अब उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। सरकार ने ग्रामीण अंचलों में युवाओं के साथ बच्चों को व बुजुर्गों को लाइब्रेरी की सुविधा देने के लिए जनपद की 178 ग्राम पंचायतों का चयन किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: अफसर देखेंगे डिजिटल लाइब्रेरी की जमीनी हकीकत बीते साल हुए चयन के बाद किताबों, कम्प्यूटर व फर्नीचर की आप...