ग्रामीणों के हंगामे के बाद रुका सीसी रोड का निर्माण
कन्नौज, मई 14 -- तिर्वा। विकास खंड की ग्राम पंचायत बेहरिन के मजरा रतापुर्वा में विकास के नाम पर हो रही धांधली के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 20 वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य देख मौके पर जमकर हंगामा किया और करीब तीन घंटे तक काम बंद रखा। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल पर रतापुर्वा गांव में रामचंद्र के मकान से अशोक के घर तक लगभग 150 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सीसी रोड की स्वीकृति मिली थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का ठेका आकाश मिश्रा नामक संस्था को दिया गया। यह भी पढ़ें- मानक विहीन निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कच्ची सड़क पर मानकों के विपरीत महज दो इंच गिट्टी डाली थी। बिना गिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.