बस्ती, जून 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड विक्रमजोत के लजघटा, खेमराजपुर और रिक्खीपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को नये कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई। खेमराजपुर और लजघटा की बैठक स्थानीय गतिरोध के चलते स्थगित कर दी गई। रिक्खीपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित खुली बैठक में नये कोटेदार के चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया गया। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को ब्लॉक के तीन नये कोटेदार चयन के लिये लजघटा में बीडीओ विक्रमजोत संदीप सिंह, खेमराज पुर में नायब तहसीलदार शौकत अली और रिक्खीपुर मे बीडीओ हर्रैया को तैनात किया गया था। लजघटा और खेमराजपुर में ग्रामीणों के विरोध के चलते कोटेदार का चयन नहीं हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...