अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खैर तहसील के ग्राम एदलपुर में संचालित कंपोजिट एवं देशी शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद एसडीएम खैर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष ग्राम के सम्मानित नागरिकों, आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार खैर काजल तोमर, आबकारी निरीक्षक सविता सिंह, मनोज यादव की मौजूदगी में वार्ता आयोजित की गई। बैठक में आपसी सहमति से विवाद के समाधान का रास्ता निकाला गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान स्थान पर दोनों शराब ठेके अगले 15 दिनों तक संचालित रहेंगे, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार उसी ग्राम सभा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। निर्णय पर सभी उपस्थित पक्षों ने सहमति जताते हुए मौके पर हस्ताक्षर किए और पालन का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.