रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। देश के विभिन्न राज्यों के हुनरमंद उत्पादों को बाजार और ग्राहक उपलब्ध कराने के लिए रांची में शुक्रवार से 'ग्रामीण भारत महोत्सव झारखंड 2026' शुरू हुआ। रेडिसन ब्लू में हुए महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए ग्रामीण कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों व ग्रामीण उद्यमियों ने अपने हस्तकरघा, हस्तशिल्प व पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। महोत्सव का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के लिए स्थायी और अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कारीगरों और ग्राहकों को सीधे जोड़ते हैं। इससे कारीगर अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर बेहतर मूल्य हासिल कर सकते हैं। जीआई उत्पादों को भी मिल रहा मंच...