गढ़वा, मार्च 30 -- धुरकी, प्रतिनिधि। गांवों में अंधविश्वास की जड़ें बहुत गहरी हैं। हाल के दिनों में थानांतर्गत अंबोखोरेया पंचायत के परासपानी कला गांव के राज्यपाल नगर टोले में ऐसा ही अंधविश्वास से लोगों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि बीते कुछ वर्षों से गांव में अचानक लोगों के बीमार पड़ने, पशुओं की तबीयत बिगड़ने और कुछ असामान्य घटनाओं के कारण इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटनाओं को ग्रामीण देवी के प्रकोप से जोड़कर देख रहे हैं। उससे पूरे इलाके में असुरक्षा की भावना फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार कई परिवार रात के समय घरों में अकेले रहने से डर रहे हैं और कुछ लोग अस्थायी रूप से अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने लगे हैं। गांव में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है और लोग समूह में रहना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। टोले में महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.