ग्रामीणों के बीच किया गया विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सराईकेला, जून 17 -- खरसावां। कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई बाजार में ग्रामीणों के बीच विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रतिबंधित मादक पदार्थों के सेवन और नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह निषेध, महिला उत्पीड़न और डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई। वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके सिखाए गए। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से सावधान रहने की हिदायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.