ग्रामीणों के बीच किया गया पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण
घाटशिला, मई 15 -- मुसाबनी। यूसीआईएल के बागजाता माइंस प्रबंधन की ओर से गुरुवार को सीएसआर कार्यक्रम के तहत प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण किया गया। इसके लिए फुलझरी हरि नाम संकीर्तन मंडप में समारोह में यूसीआईएल के डीजीएम माइंस मनोरंजन महाली की अध्यक्षता में हारमोनियम, मांदर, नगाड़ा समेत कई पारंपरिक वाद्य यंत्रों को ग्रामीणों के बीच बांटा गया। मौके पर हरि नाम संकीर्तन संप्रदाय फुलझरी, राधा कृष्ण हरि नाम संकीर्तन संप्रदाय भादुवा, बाहा सरवा मावड़ा सम्मेलन बाली डूंगरी को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर डीजीएम महाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा को बचाए रखने की जरूरत है, यह हमारी पहचान है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय महेशपुर में 27 लाभुकों के बीच विधायक ने किया वाद्य यंत्रों का वितरण मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.