ग्रामीणों के आक्रोश पर टूटी वन विभाग की नींद, लगाया पिंजरा
रामपुर, मई 28 -- मसवासी। वन विभाग की लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों के प्रदर्शन और हंगामे के बाद आखिर विभाग की नींद टूट गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। लेकिन तेंदुए की दहशत ग्रामीणों में अभी भी बरकरार है। ग्रामीण जागकर रातें बिताने को मजबूर हैं। बता दें कि क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में किसान सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह के घर के पीछे बनी पशुशाला में मंगलवार की देर रात तेंदुआ दीवार फांदकर भीतर घुस आया था और दो गोवंशीय पशुओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। यह भी पढ़ें- मसवासी में तेंदुए ने घर में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला घटना के बाद बुधवार को जब ग्रामीण पशुशाला में पहुंचे और वहां पशुओं के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े देखे तब उनके होश उड़ गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.