ग्रामीणों की सूचना पर संदिग्ध लोगों से की पूछताछ
बिजनौर, मई 11 -- नहटौर। सर्वे करने आए लोगों की गतिविधि संदिग्ध देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दो युवती सहित 6 लोगों को पूछताछ के लिये थाने ले आई। रविवार की प्रातः को ग्राम खंडसाल में कार से दो युवती व चार युवक पहुंचे। वह गांव में घूमने लगे। ग्रामीणों को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जब ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपने आपको सर्वे टीम का हिस्सा बताया। उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के मेवात से आए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त लोगों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह सर्वे करने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की थी। जानकारी की पुष्टि करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। वही, ग्राम ढकोली स्थित बाग में संदिग्ध अवस्था में कार दिखाई देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.