रामगढ़, अप्रैल 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बुधवार को गोला क्षेत्र का दौरा कर हाथी से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की ओर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए साड़म, जयंतीबेड़ा, माचाटांड़, मसरीडीह, हेसल, केंदुआडीह, मसरीबेड़ा, ऊपर बगीचा, घाघरा सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया। ताकि ग्रामीण हाथियों के संभावित खतरे से स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए सांसद प्रतिनिधि को बताया कि हाथियों के डर से वे रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बिजली की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नए ट्रांसफार्मर की मांग रखी। इस पर राजीव जायसवाल ...