ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए विधायक, दिया समाधान का आश्वासन
बांका, मई 23 -- बांका। एक संवाददाता बाराहाट प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध गोडधोवा मंदिर में शनिवार को पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने मंदिर पहुंचकर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा किसानों की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना भी की। पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान आमजनों ने पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं की जानकारी पूर्व मंत्री को दी, जिस पर विधायक रामनारायण मंडल ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- शिविर में आम लोगों की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.