सोनभद्र, जून 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत विधायक भूपेश चौबे एवं आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने शनिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज कोन में आयोजित ग्राम चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, जिनका विधायक और मंडलायुक्त ने अवलोकन भी किया। पौधरोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा छात्राओं में साइकिल का वितरण किया। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे और मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शासन की य...