ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निपटारा
रांची, जुलाई 1 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को बुढ़मू थाना परिसर में जन शिकायत कोषांग का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं थाना प्रभारी नवीन शर्मा के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निपटारा किया गया। थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी पहले से समाचार और सोशल मीडिया माध्यमों से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण थाना परिसर आकर, फोन या व्हाट्सएप 9431706190 पर तथा शिकायत पेटी में आवेदन डालकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.