गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। फर्रुखनगर ब्लॉक के गांव सुल्तानपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एडीसी सोनू भट्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने शिविर में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है。 यह भी पढ़ें- विधायक ने ग्राम चौपाल में अधिकारियो...