चंदौली, अप्रैल 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शनिवार को सकलडीहा पहुंचे। वहां अपने गृह निवास नागेपुर में सुबह जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का भरोसा दिया। वहीं अधिकारियों को समय पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा गरीब परिवार के युवाओं को श्रम विभाग की ओर से कैंप लगाकर पंजीयन कराने का निर्देश दिया। मौके पर रतेन्द्र राजभर, गोपाल राजभर, अतुल सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक, टुनटून, संदीप सिंह, मोनू चौधरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.