ग्रामीणों की समस्याएं सुन निस्तारण किया
हल्द्वानी, जून 27 -- रामनगर। कॉर्बेट के बिजरानी रेंज गौजानी चौकी परिसर में प्रभाग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ वन दरोगा मानसी अरोरा ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रभाग दिवस के उद्देश्य व महत्व से अवगत कराया। रेंजर नवीन चंद्र पांडेय ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्राप्त समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं का हाथों हाथ निस्तारण भी किया गया। हरेला पर्व के अवसर पर फलदार प्रजातियों के पौधों का वितरण, वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति, सोलर लाइटों के अनुरक्षण एवं मरम्मत, तथा सर्पदंश व सर्प दिखाई देने की स्थिति में सर्प विशेषज्ञ की त्वरित उपलब्धता जैसी समस्याओं अपेक्षाओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर दीप चन्द्र पाण्डे अध्यक्ष ग्राम पारिस्थितिकीय विकास समिति, कानिया, विक्रम भट्ट, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.