गाजीपुर, मई 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन की बैठक हर सप्ताह की जाए। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर निर्धारित किया जाए। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निस्तारण हो सके। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के अधिकारी हर सप्ताह खुली बैठक करते हुए ग्रामीणों से पानी नहीं मिलने के कारणों की जानकारी लें। यह भी पढ़ें- सभी खराब हैंडपंपों और नलों को सात दिन में ठीक कराएं इसके लिये हेल्प लाइन नंबर जारी की जाए। जहां भी समस्या आती है, उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें कितनी शिकायत आयी ...