ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने डंप किए बालू के उठाव पर लगाया रोक
देवघर, मई 24 -- सारठ,प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के बालू माफियाओं द्वारा सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से बालू का कारोबार किया जा रहा है। अंचल के दोमुहान घाट से अवैध बालू का उठाव कर बालू माफियाओं द्वारा बालू डंप कर अवैध रूप से बालू का बिक्री किया जा रहा था। इसको लेकर सरपत्ता गांव के ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों ने गांव एवं आसपास के चार नामजद समेत अन्य कई बालू माफियाओं द्वारा अजय पतरो व जयन्ति नदी के संगम स्थल दोमुहान घाट से अवैध रूप से बालू उठाव किए जाने की बात अंचलाधिकारी से शिकायत में कही। वहीं कुछ बालू माफियाओं द्वारा अपने जमीन पर अवैध रूप से बालू डंप कर गैर कानूनी रूप से बालू की बिक्री किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत के आधार पर अंचलाधिकारी कृष्ण चन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.