इटावा औरैया, मई 30 -- महेवा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलिटिला में मुख्य सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया व सचिव अशोक परिहार सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल सफाई अभियान शुरु कराया। शुक्रवार को गांव की मुख्य सड़क पर टूटी नालियों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी भर गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर फैले कीचड़ और जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य शुरू कराया। रोस्टर के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़क पर जमा की...