फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जनपद के खैरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण बीसी का कारोबार करने वाले पिता पुत्र पर विश्वास करते रहे और लाखों रुपए की रकम जमा कर दी। मौका मिलते ही ग्रामीणों को धोखा देकर पिता पुत्र गायब हो गए हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने रकम दिलाने की मांग की है। 17 बीसी चलाकर 200 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के भैंसाखरि में बीसी के नाम पर गांव के ही पिता-पुत्र ने ग्रामीणों का भरोसा बनाया और एक-एक कर 17 बीसी संचालित कर दी। लगभग 200 लोगों से हर महीने रुपए जमा करने की बात कही। पिता-पुत्र लंबे समय से गांव में बीसी का संचालन कर रहे थे। प्रत्येक बीसी में 15 सदस्य शामिल किए थे। जब बीसी के पैसे देने का समय आया, तो दोनों आरोपी अचानक घर छोड़कर फरार हो गए। लोगों में खलबली मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...