औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। ओबरा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने स्पष्ट किया कि अब विकास योजनाओं में ग्रामीणों की सहमति और जरूरत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय जरूरतों को समझे योजनाएं बनाने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते, इसलिए हर कार्य से पहले पंचायत और ग्रामीणों की राय ली जाएगी। अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान विधायक ने कहा कि अब नाली, सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्य ग्रामीणों की मांग के अनुसार ही तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकास की दिशा ऊपर से तय करने के बजाय अब नीचे से उठी आवाज के आधार पर कार्य किया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.