बगहा, अगस्त 22 -- लौरिया। लौरिया थाने की पराउटोला के बनकटवा स्थित स्कूल के पास छठियार में शामिल लोगों को सिलेंडर लदे ट्रक व बस ने शुक्रवार रात में रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गये। बेतिया के जीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद पांचों ग्रामीणों का शव बनकटवा पहुंचा तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सूझबूझ से जलने से बचे बस व ट्रकघटनास्थल पर लोगों का गुस्सा शव देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोग मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पांचों शवों को अलग-अलग जगहों पर रखकर एनएच-727 को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर बीडीओ संजीव कुमार, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान भारी संख्या में पुलिस ब...