चतरा, अप्रैल 9 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अंचल के सोहरकला गांव के डेला बागी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग पर संज्ञान लेते हुए सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। डेला बागी के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की थी कि गांव की पक्की सड़क के किनारे स्थित गैरमजूरूआ आम भूमि (खाता नंबर 82, प्लॉट नंबर 485) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया था कि इस सरकारी जमीन पर नियम विरुद्ध तरीके से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। अवैध निर्माण मामले में ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि होने के बाद, सीओ गौरव कुमार राय पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.