ग्रामीणों की बैठक में वृद्धाश्रम निर्माण का निर्णय
मधुबनी, मई 31 -- लदनियां। प्रखंड के सिधपा गांव स्थित विसहरिया पोखर परिसर व श्रीकृष्ण मंदिर स्थान में रविवार को ग्रामीणों की बैठक पूर्व प्राचार्य व सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. रामप्रसाद सिंह की देखरेख में हुई। बैठक में भौतिकतावाद के कारण परिवार के बीच उपेक्षित हो रहे वृद्धजनों के लिए सर्वसम्मति से वृद्धाश्रम निर्माण व संचालन की रूपरेखा पर गहन विमर्श किया गया। सबने उक्त पहल के लिए आयोजक प्रो. रामप्रसाद सिंह की सराहना की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया रहे स्व. बलभद्र शर्मा के पौत्र भोपाल में रह रहे विजय कुमार मिश्र के प्रति ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों की बैठक में वृद्धाश्रम निर्माण का निर्णय उन्होंने वृद्धाश्रम के लिए भवन व जमीन मुहैया करने का आश्वासन दिया है। वे अगले महीने की 28 तारीख को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.