सिमडेगा, मार्च 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडरीपानी टापुडेगा में ग्राम सभा की बैठक मंजर प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पेसा कानून के अनुसार ग्राम सभा का गठन करने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप टोप्पो, पंकज टोप्पो, फुलजेसिंया बिलुंग और सुमराय बा उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप टोप्पो ने कहा कि ग्राम सभा के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। फुलजेसिंया बिलुंग ने ही ग्राम सभा का गठन कर गांव-टोला में हो रहे अवैध नशा-पान पर रोक लगाने का प्रयास करने की बात कही। बैठक में पंखरासियुस सोरेंग, इगनासियुस सोरेंग, अजित केरकेट्टा, ललित केरकेट्टा, सुषमा सोरेंग, गुलाब प्रधान, देवलाल प्रधान, फ्लोरा केरकेट्टा, भिसेंट केरकेट्टा, सम्भु प्रधान, अंजेला सोरेंग, निखि देवी, मातंगी देवी, रखी देवी, जनकी दे...