कोडरमा, जून 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में सामने आए कथित अपहरण मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी सतगावां थाना पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस मामले के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- महकार बिगहा की खबर में जोड़ :पुलिस जांच जानकारी के अनुसार, अपहरण की घटना में जिस वाहन का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है, उसमें काले शीशे लगे होने की चर्चा है। इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस वाहन की पहचान और उसके उपयोग से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।थाना प्रभारी की जानकारी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की परत-दर-परत जांच की जा रही है तथा सभी बिंदुओं पर गंभीरता ...