गढ़वा, अप्रैल 1 -- रमना, प्रतिनिधि। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से अफीम के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.85 ग्राम अफीम पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक अंश शुक्ला ने बताया कि वह यूपी के हरदोई जिलांतर्गत बेनीगंज थाना के अटिया मझिगावां गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्रनारायण सिंह ने मीडिया को दी। एसडीपीओ ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अफीम लेकर गढ़वा से होते हुए यूपी की तरफ निकले हैं। सूचना के आलोक में एनएच 75 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। लेकिन पुलिस करती रही। परसवान के पास दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.