रुद्रपुर, मई 4 -- काशीपुर। ग्राम जुड़का में वन भूमि को लेकर चल रहे मामले में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल की तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ के साथ हुई वार्ता विफल रही। वहीं बारिश में भी सोमवार को ग्रामीण धरने पर डटे रहे। रामनगर रेंज के जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन किया जाना है। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की टीम ने दिसंबर माह में वन भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ की थी। तारबाड़ के समय मौके पर कुछ ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बोई हुई थी। तब ग्रामीणों के आग्रह पर वन विभाग ने भूमि को फसल कटाई तक छोड़ दिया था। 28 अप्रैल को वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- भूमि को नहीं कब्जाए वन विभागमहापंचायत का निर्णय रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.