शाहजहांपुर, मार्च 25 -- तिलहर। हटा दलेलपुर गांव के रामगोपाल के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरैंचा गांव के एक युवक के द्वारा नदी किनारे स्थित उनकी जमीनों से जेसीबी मशीन के द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन लोगों ने युवक से विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि टीम बनाकर बालू खनन की जांच कराई जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.