पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। टाटरगंज में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है तो चंदिया हजारा और हजारा गांव में भी भूमि कट रही है। इससे नदी अब किसानों की मेहनत और उनकी जमीन दोनों लगी है। नदी तेजी से कृषि भूमि की ओर बढ़ रही है और खेतों में खड़ी फसल समेत जमीन को अपनी आगोश में ले रही है। किसान बेबस होकर अपनी आंखों के सामने फसल और जमीन नदी में समाते देख रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी बचाव कार्य शुरू नहीं कराया गया है। बीते दिनों से शारदा नदी कहीं बाढ के रूप में लोगों को परेशान कर रही हैं तो अब पानी घटने के बाद कटान से उनकी मेहनत को निगल रही है। यह भी पढ़ें- Etah News: अलीगढ़ में नाला तो एटा-मैनपुरी-कानपुर में बन गई अरिंद नदी कटान की रफ्तार बढ़ने से सीमावर्ती गांव के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जिस जमीन पर ...