गिरडीह, अप्रैल 4 -- सरिया। सरिया के मंदरामो पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 मार्च से सरिया अनुमंडल मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को झामुमो के नेता त्रिभुवन मंडल भी धरनास्थल पर पहुंचे साथ ही अपना नैतिक समर्थन देने की बात कही। कहा कि अधिकारियों द्वारा जल्द ही इनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो दोषियों के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे। बताते चलें कि धरनास्थल पर लगाए गए बैनर में चार प्रमुख मांगों को प्रमुखता से रखा गया है। इस धरना में बेबी देवी, गायत्री देवी, लखन मेहता, महेंद्र मंडल, परमबीर संजय, मो. सद्दाम, अनिल, विजय, पवन, भागीरथ, प्रकाश, बिपिन, राजेंद्र, नीरज मंडल, देवती देवी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.