रांची, अप्रैल 25 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड के बारुहातू पंचायत के तिरीलडीह, बुचाडीह, हुआंगहातू, डारुहातू, जिलूटीकर, सारजमडीह और नवाडीह गांवों के सैकड़ों राशन कार्डधारियों ने रेदा गांव की पीडीएस डीलर नीलमनी देवी पर फरवरी, मार्च और अप्रैल माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें हुआंगहातू के डीलर लोहर सिंह मुंडा से राशन मिलता था, लेकिन लाइसेंस रद्द होने के बाद करीब 460 कार्डधारियों को रेदा के डीलर से जोड़ दिया गया। अब कई गांवों के लोगों को 10-15 किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ता है। आरोप है कि फरवरी में डीलर ने अंगूठा लगवाकर कहा था कि राशन आने पर दे दिया जाएगा, लेकिन अब तक वितरण नहीं हुआ। साथ ही राशन मिलने पर भी वजन में कटौती की शिकायत की गई है। ...