हाथरस, मई 1 -- मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव में राशन डीलर की मनमानी से गांव के लोग काफी परेशान है। गांव के लोग कम राशन देने का आरोप लगा रहे है। कस्बा मुरसान क्षेत्र गांव बंका में शुक्रवार को गांव की काफी संख्या में लोगों ने पंचायत क्षेत्र की राशन डीलर पर एक राशन पर एक यूनिट राशन काम देने और मनमानी तरीके से राशन बांटने का आरोप लगाया है। काफी संख्या में गांव के महिला और पुरुष एकत्रित हो गए और उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।अधिकारियों से शिकायत की है। गांव निवासी राजन सिंह ने बताया कि नियमित रूप से राशन डीलर द्वारा वितरण नहीं किया जाता है। एक कार्ड पर एक किलो खाद्यान्न अभी भी कम दिया जा रहा है। जबकि मामले की शिकायत पूर्व में भी कई बार खाद्यान्न विभाग और तहसील प्रशासन से की गई। मामले की जांच पड़ताल में सिर्फ खानापूर...